Skip to main content
Topic: confident वो बदलती रात थी!थी जब चारों ओर से परेशान ये ज़िंदगी, था जितना सन्नाटा बाहर, उतना ही तेज था मन का का शोर | ना ही वो शोर की आवाज बाहर सुनाई दे सकती थी, ना ही बाहर का सन्नाटा मन को सुकून दे सकता था | घड़ी की टक-टक कानों को मानो जैसे से चुभ रही थी, ऐसा लग रहा था कि कुछ कहना चाहती है | वो घड़ी की एक-एक टक-टक का एहसास ऐसा महसूस करा रहा था, मानो जैसे जिंदगी की आखिरी घड़ियां चल रही हो | उस रात खुद पे खुद का भरोसा टूट जाने का डर था खुद से कहीं बातों पर भी शक था | ना कोई उस समय मेरे साथ था बस कागज, कलम, मैं और खुला तारों भरा आसमान, फिर हमने शुरू की हमारी बातें धीरे-धीरे मैंने एक-एक सवालों को कलम के जरिए कागज पर उतारा और फिर जब सब सवालों के जवाब खुद से मिले तब, कागज ने मुझसे कहा! क्या तुम्हें अब भी खुद पे भरोसा नहीं? क्या तुम्हें अब भी कोई डर है? हांँ तब मेरी आंखें आंसुओं से भर आई, होठों पर हल्की सी मुस्कान आई और जुबां से जोश भरे अंदाज में जवाब में इतना कह पाए कि "रख भरोसा खुद पर हर सवालों की सूलजन होगी, जब कभी कमजोर पड़े तू बस इतना कहना खुद से, रास्ते में मोड़ आया है | मेरे भरोसे की ताकत को आजमाने आया है, मगर में भी जिद्दी हूं भरोसा है खुद पर इसे भी पार कर लूंगी मगर खुद पर भरोसा ना टूटने दूंगी"उस रात के बाद मेरी जिंदगी बदल चुकी थी, परेशानियां अब जिंदगी के अवसरों में बदल चुकी थी | अब परेशानियों को ज्यादा सोचती नहीं सुलझा लिया करती हूंँ "खुद पे खुद का भरोसा है इतना ही में खुद को व्यक्त करतीं हूंँ" || By Harshita hingad
Comments